👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में गंगा स्नान करने आए दो युवक गहरे पानी में जाने के कारण ढूंढने लगे जिन्हें गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचा लिया।
अमरोहा के गांव डिडोली निवासी राकेश अपने दोस्त बबलू के साथ गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट आया हुआ था। गहरे पानी में जाने के कारण जलधारा में राकेश डूबने लगा। राकेश को देख बबलू ने गंगा में छलांग लगा दी जिसके बाद शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और गोताखोरों को मामले की सूचना दी। गोताखोरों ने देर किए बगैर दोनों को सकुशल बचा लिया।
125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205






















