
भीम सिंह की हत्या का आरोपी बाल अपचारी लगा पुलिस के हाथ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना सिम्भावली पुलिस ने ग्राम अकबरपुर बुकलाना निवासी भीम सिंह की हत्या की घटना में फरार व वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।पुलिस ने आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया है।
आपकों बता दे कि परविंदर का आरोप था कि 22 जुलाई की शाम 6:00 बजे नेपाल शराब पीकर उसके घर आया और उसके पिता के साथ गाली गलौज व हाथापाई करने लगा। इसी तरह पीड़ित पक्ष ने आरोपी को समझाकर घर भेज दिया। उसके कुछ देर बाद अन्य लोग लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घायल हुए लोगों का अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। वहीं घायल भीम सिंह ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG




















