हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रिलायंस रोड पर कुछ नकाबपोशों ने एक कंपनी के प्रबंधक पर हमला कर दिया। इस दौरान कार सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रबंधक की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद के थाना लाल कुआं क्षेत्र के शंकर विहार निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि वह रिलायंस रोड पर स्थित अपोलो सप्लाई चैन प्राइवेट कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं जो 27 जुलाई की रात कार में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में चार नकाबपोशों ने गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में रंजीत के साथ रवि, चंद्रवीर और योगेश भी सवार थे। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने चारों पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622


























