हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर एक संदिग्ध पुलिस की मौजूदगी में चेकिंग करता हुआ नजर आ रहा है। टोपी लगाकर चेकिंग करता यह संदिग्ध युवक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो इन दिनों चर्चाओं में है। मामला संज्ञान में आने पर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सीओ ट्रैफिक को जांच सौंपी है। सीओ ट्रैफिक स्तुति सिंह का कहना है कि मामला प्रकाश में आया है छानबीन की जा रही है।

छिजारसी टोल प्लाजा के पास टोपी लगाए एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है जो वाहनों को रोककर उनसे पूछताछ भी कर रहा है। पुलिस की मौजूदगी में सड़क किनारे वाहनों को रोककर उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना से जुड़े एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में यह संदिग्ध छोटे हाथी के चालक से बात करने के बाद पुलिस की ओर जा रहा है। एक वीडियो में पुलिस की गाड़ी भी खड़ी है। मामला प्रकाश में आने पर जांच शुरू हो गई है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























