VIDEO: बाबूगढ़: किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के सभापति व उपसभापति पद के लिए हुए चुनाव










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड बाबूगढ़ के सभापति और उपसभापति पद के लिए मंगलवार को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए जिसके बाद मतगणना हुई। विजयी प्रत्याशियों को इस दौरान बधाई मिली। सभापति के रूप में सरोज पत्नी रविंद्र सिंह और उपसभापति के रूप में हरेंद्र सिंह पुत्र मलखान ने जीत हासिल की। इससे पहले सोमवार को सदस्य पद के चुनाव हुए थे। नौ वार्डों में से वार्ड नंबर छह और नौ से प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए जबकि सात वार्डों के सदस्यों के लिए चुनाव हुआ।
वार्ड नंबर नौ सिमरोली से ईश्वर सिंह, वार्ड नंबर छह बागड़पुर से हरेंद्र निर्विरोध चुने गए जबकि वार्ड नंबर एक अटूटा से धीर सिंह, वार्ड नंबर दो अयादनगर से मानिक सिंह, वार्ड नंबर तीन कनिया कल्याणपुर से भागीरथ सिंह, वार्ड नंबर चार खड़खड़ी से भीखम सिंह, वार्ड नंबर पांच छपकौली से विजेंद्र सिंह, वार्ड नंबर सात बाबूगढ़ से सरोज और वार्ड नंबर आठ श्यामपुर से ब्रहम सालाह ने जीत दर्ज की। यह चुनाव निर्वाचन अधिकारी शरदिंदु प्रकाश त्रिपाठी तथा समिति के सचिव कपिल चौधरी के नेतृत्व में तथा बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

 








Related Posts

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9…

Read more

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना
error: Content is protected !!