गांजा लेकर जा रहा था,पुलिस ने थामा,भेजा जेल
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गढ रोड पर पुलिस के नीचे से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से दो किलो तीन सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी हापुड के मौहल्ला नवीकरीम का अमरीश है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

























