हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के कलैक्टर गंज में गंगू द्वारा संचालित जुए के ठिकाने से लाखों रुपए के साथ बरामद पांच एंड्रायड फोन ने कई राज खोलें हैं, जो वास्तत में चौंकाने वाले है।
मोबाइल फोन बरामद होने के बाद पुलिस ने वाट्सएप व मैसेंजर में आए व भेजे गए संदेशों को देखा और मोबाइल में दर्ज फोन नम्बरों को खंगाला तो सब कुछ चौंकाने वाला मिला। इन मोबाइल फोन में भाजपा नेताओं,पुलिस कर्मियों तथा सैकड़ों ऐसे लोगों के नाम है,जो हापुड़ के कुख्यात क्रिकेट सटोरिए व बुकीज है।
गैंगस्टर लगेगा- गैंगस्टर एक्ट के तहत ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाती है, जिन्होंने अवैध रुप से धन अचल-चल सम्पत्ति एकत्र की है। कुख्यात क्रिकेट सटोरियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर सम्पत्ति जब्त होगी।

























