👁 1 views Views
उत्तर भारत की प्रमुख मंडी हापुड़ में रविवार को धान की आवकें शुरु हो गई।
हापुड़ में करीब 15 किसान अपना-अपना धान लेकर पहुंचे। धान की आवकें करीब 50 कुन्तल रही। मंडी में आया धान 1,509 वैरायटी का था जिसका भाव 22 सौ रुपए प्रति कुन्तल रहा। धान की अन्य किस्मों की आवकें एक पखवाड़ा बाद शुरु होगी।
मंडी में धान तुलाई पूर्ण गुणवत्ता के साथ की गई। धान व्यवस्यी राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा प्रान्त के दौरान कैथल से धान की मांग आई और धीरे-धीरे धान के आवकें बढ़ेंगी।




















