हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। हापुड़ का अतरपुरा चौराहा इस कदर प्रभावित हुआ कि मार्ग पर जाम लगने से वाहनों की रफ्तार थम गई जिस कारण लंबा जाम लग गया और एडीएम व एंबुलेंस की गाड़ी भी जाम में फंसी हुई दिखाई दी। जलभराव के आगे सभी बेबस दिखाई दिए। स्थानीय लोगों की मांग है कि बारिश में अतरपुरा चौराहा तालाब का रूप ले लेता है। ऐसे में स्थाई समाधान अधिकारियों को निकालना चाहिए।

बात गुरुवार की शाम की है जब कुछ घंटों की बारिश से हापुड़ में जगह-जगह जलभराव हो गया। अतरपुरा चौराहा, गोल मार्केट, फ्रीगंज रोड आदि क्षेत्र जलभराव की वजह से प्रभावित हो गए। वहीं जगह-जगह जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। अतरपुरा चौराहा पर तहसील चौराहा से पक्केबाग की ओर जा रहे एंबुलेंस तथा एडीएम की गाड़ी भी जाम में फंस गई। हालांकि धीरे-धीरे बहन आगे बढ़े। पानी निकलने के बाद स्थिति पटरी पर लौटी।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























