गढ़ रेलवे स्टेशन का आठ करोड़ से होगा सुंदरीकरण, टेंडर प्रक्रिया पूरी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन का आठ करोड रुपए से सुंदरीकरण होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अनुमान है कि आठ दिन बाद कार्य शुरू होगा। 2024 तक काम पूरा करने की उम्मीद है।
जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में स्थित रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई स्टेशनों का सुंदरीकरण किया जा रहा है जिसमें गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन का भी चयन हुआ है। टेंडर प्रक्रिया फिलहाल पूरी हो चुकी है और आठ करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन को सुंदर बनाया जाएगा।
रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार मंदिर के द्वार जैसा दिखेगा। जहां बाहर की ओर फव्वारा लगाया जाएगा। स्टेशन पर 24 घंटे बिजली सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित प्रतिक्षालय भी बनाया जाएगा। सुंदरीकरण के बाद रेलवे स्टेशन पर लंबे रूटों के ठहराव की भी आस जगेगी।

हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!