हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में होमगार्ड के पद पर तैनात रणवीर सिंह निवासी गांव टोडलमल की सड़क हादसे में मार्च के महीने में मौत हो गई थी जिनका सैलरी खाता एचडीएफसी बैंक की शाखा में होने के चलते तीस लाख रुपए के कवरेज बीमा के तहत जिलाधिकारी हापुड़ प्रेरणा शर्मा की मौजूदगी में होमगार्ड के परिजनों को चेक सौंपा गया। चेक मिलने पर होमगार्ड के बेटे सिकंदर ने कहा कि यह पैसे उनके पिता को तो नहीं ला सकते लेकिन जिम्मेदारी को पूरा कर सकते हैं।
विभाग के अधिकारी ने बताया कि होमगार्ड के जवानों को तीन प्राइवेट बैंकों में सैलरी अकाउंट खुलवा कर तनखा दी जाती है। रणवीर सिंह का होली पर सड़क हादसे में निधन होने के कारण नियमों के अनुसार बैंक ने तीस लाख रुपए का चेक होमगार्ड के परिजनों को सौंपा है।
बैंक अधिकारियों का कहना है कि एक्सीडेंटल डेथ में तीस लाख रूपए का कवरेज बीमा होने के चलते परिवार को यह चेक सौंपा गया है।
आपको बता दें कि होमगार्ड रणवीर सिंह का परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है जिनका बेटा सिकंदर चिनाई कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






















