
हापुड़: ततारपुर में सड़क के बीच फटा पानी का पाइप, हजारों लीटर पानी बर्बाद
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर में पिछले कई दिनों से सड़क के बीचों-बीच पानी का पाइप फटा हुआ है। पाइप फटने के कारण लगातार हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पानी का बहाव लगातार जारी रहने से सड़क पर जलभराव जैसी स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















