
महिला पुलिस असामाजिक तत्वों को खोजने निकली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु प्रारम्भ किए गए “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों/महिला सुरक्षा दल द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों ,शोहदों की चैकिंग की।
नारी सुरक्षा,नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के थानों की एण्टीरोमियों टीमों/महिला सुरक्षा दल द्वारा प्रमुख बाजारों, गांव/कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग कर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों/युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















