ततारपुर में प्रस्तावित डम्पिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीण उतरे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के गांव ततारपुर में प्रशासन द्वारा एलएमसी की जमीन पर डम्पिंग ग्राउंड बनाए जाने के प्रस्ताव से खफा ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत घर पर धरना देकर विरोध व्यक्त किया और मांग की कि डम्पिंग ग्राउंड को अन्यत्र स्थान पर बनाया जाए। ग्राम प्रधान के पति रामकुमार, राजू, विजयपाल, मैनकुमार, रामपाल सिंह, पवन कुमार, धर्मवीर, आदि ग्रामीण मंगलवार की सुबह पंचायत घर पर एकत्र हुए और विरोध व्यक्त कर धरना दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित भूमि पर ग्रामीण गत 60-70 साल से बिटोरे तथा भूस के बौगे आदि रखते आ रहे है। तथा ततारपुर का हरिजन समुदाय प्रस्तावित भूमि पर लम्बे अर्से से अपने मवेशी बांध रहा है और दुधारु पशुओं का दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि डम्पिंग ग्राउंड बनाए जाने वाली प्रस्तावित भूमि को दलितों के उपयोग के लिए ही रहने दिया जाए और डम्पिंग ग्राउंड के लिए अन्यत्र स्थान खोजा जाए। ग्रामीणों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103































