हापुड़: कॉलोनीवासियों ने सड़क पर लगाया जाम










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बीती रात हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक मोहल्लेवासी सड़क पर डटे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को किसी तरह समझाया जिसके बाद जाम खुला। कॉलोनी वासियों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से उनके क्षेत्र की लाइट नहीं आ रही जिसकी वजह से उन्हें छतों पर सोना पड़ा है। इलाके में पेयजल का संकट भी गहरा रहा है। विद्युत कर्मी बिना रिश्वत लिए कोई कार्य नहीं करते।


कॉलोनी वासियों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत अधिकारी व कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है जिसके चलते शनिवार की रात बिजली विभाग के खिलाफ कॉलोनी वासियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मोदीनगर रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। आपको बता दें कि भीषण गर्मी में कॉलोनीवासी दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं।

ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!