लुटेरी महिला सहित दो गिरफ्तार, कुंडल व नकदी बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने महिलाओं के कानों से कुंडल छिनने के आरोप में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो सोने के कुंडल, 25 सौ रुपए नकद बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि बाबूगढ़ पुलिस किठौर श्यामपुर रोड पर गश्त कर रही थी कि एक महिला व पुरुष पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने पुलिस के बताया कि वे रैकी कर महिलाओं के कानों से कुंडल छिन लेते है। आरोपियों ने थाना सिम्भावली व बाबूगढ़ में हुई लूटपाट की तीन घटनाओं को अंजाम देने स्वीकार किया है। पकड़े गए आरोपियों में महिला अनिता उर्फ उमेश उर्फ उमा निवासी खाना खानपुर के गांव डेरियों जिला हरिद्वार उत्तराखंड की है। उसका साथी राजीव सपेरा उर्फ दीवाना उर्फ राजू भी थाना खानपुर के गांव डेरियों का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के बताया कि वे दिन में रैकी करते थे और रात्रि में मौका लगते ही महिलाओं के कानों से कुंडल झपट कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093



























