👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग को 10 नई एएनएम मिल गई हैं। अब जल्द ही एएनएम की कमी पूरी होगी। हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती ने मंगलवार की सुबह सीएमओ कार्यालय में चयनित एएनएम को नियुक्ति पत्र बांटे। कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण भी किया गया। सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी, एसीएमओ डॉ प्रवीण शर्मा, डीपीएम सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।





















