हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के किसान के घर पर धमकी भरा पोस्टर चस्पा करने का मामला सामने आया है और पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। पोस्टर में लिखा है कि यदि शिकायत की तो हत्या कर दी जाएगी। इस पोस्टर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
गांव का रहने वाला एक किसान जब मंगलवार की सुबह सो कर उठा तो देखा कि घर की दीवार पर एक पर्चा चस्पा हुआ था जिसे लोग पढ़ रहे थे। किसान ने जब पर्चा पढ़ा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसमें पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। रुपए ना देने पर हत्या की धमकी भी दी। रुपए कब और किसे देने हैं उसके लिए अगली पर्ची का इंतजार करने की बात कही गई है। साथ ही लिखा है कि रुपए ना देने पर हत्या की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























