मोटे अनाज पर चर्चा के साथ टिफ़िन बैठक का आयोजन










मोटे अनाज पर चर्चा के साथ टिफ़िन बैठक का आयोजन
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी की अगुवाई में सोमवार को रामरिछपाल इन्टर कालिज वझीलपुर के परिसर में मोटे अनाज पर चर्चा के साथ टिफ़िन बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, पूर्व चेयरमैन मालती भारती, बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता,उपाध्यक्ष छवि दीक्षित व कालिज के प्रधानाचार्य डाक्टर के० पी० सिंह कालिज की छात्र व छात्राओं को मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी गई।


मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा सम्मानित प्रगतिशील महिला किसान सारिका त्यागी व राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला बिग्रेड से मुलाकात कर टिफ़िन बैठक कर मोटे अनाज से बने भोजन मक्का की रोटी,बाजरे की रोटी,बाजरे की खिचड़ी, मटर की चाट, चने की दाल, गेहूं चने की रोटी के साथ सहभोज किया । कार्यक्रम में ग्राम वझीलपुर की महिलाओं के साथ भी चर्चा की व मोटे अनाज के फायदे के बारे में एक दूसरे के अनुभव साझा किए टिफ़िन बैठक में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी, जिला प्रवक्ता डाक्टर सरगम अग्रवाल, जिला सचिव प्राची खुल्लर,नगर अध्यक्ष संगीता चौधरी,प्रशासनिक सदस्यों में मुनेश त्यागी,लोकेश त्यागी ,ग्रामीण महिलाओं में मंजू त्यागी,मालती त्यागी,ब्रिजेश त्यागी,ऊषा देवी सारिका त्यागी, अफ़साना,गुलशन,आशा सैनी सुनीता शर्मा ग्राम प्रधान राजू सैनी व अनेक महिलाऐं मौजूद रही।

पिलखुवा: ऑफिस, शोरुम, रेस्टोरेंट आदि के लिए किराए की जगह खाली: 9368041810








  • Related Posts

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

    Read more

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
    error: Content is protected !!