शिक्षाविद राजकृपाल का 5वां स्मृति दिवस श्रद्दा के साथ मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिक्षा भारती परिवार की अगुवाई में बुधवार को हापुड़ के श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर हापुड़ परिसर में शिक्षाविद् श्री राजकृपाल जी का पांचवा स्मृति दिवस बड़े ही आदर व श्रद्दा के साथ मनाया गया।
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती,, विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, डा.टी एम गिरि ( निदेशक व्यवसायिक प्रशिक्षण), शिक्षाविद् के बेटे संजय कृपाल तथा पुत्रवधु स्वाति गर्ग तथा अन्य परिवारजनों व मेहमानों ने शिक्षाविद् की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शिक्षाविद् का स्मरण करत हुए कहा कि वे परिवार सैदव सुखमय जीवन व्यतीत करते है, जो अपने पूर्वजों का स्मरण कर उनके आदर्शों पर चलते है। शिक्षाविद् राजकृपाल का जीवन सादगी भरा था। उन्होंने सदैव हिंदुत्व के लिए कार्य किया और शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा हेतु अनुकरणीय कार्य किए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और शिक्षा क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सांसद ने विद्यालय परिसर में स्थापित 105 फुट ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया। विद्यालय के स्वस्ति सभागार में छात्राओं ने देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

श्रद्धेय स्व. श्री राज कृपाल जी पंचम पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536


























