हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी में स्थित दो पहिया वाले पुल को पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा के मद्देनजर बुधवार को आम लोगों के लिए अगले तीन दिनों के लिए बंद कर दिया। स्कूल से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं जिन्हें अब वैकल्पिक मार्ग यानी मेरठ रोड के फ्लाईओवर का इस्तेमाल करना होगा। आवास विकास, संजय विहार कॉलोनी, मेरठ रोड, गांव असौड़ा, ट्याला के लोग हापुड़ आने जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। मेरठ की ओर से हापुड़ तहसील, गोल मार्किट, कचहरी आने जाने वाले दोपहिया सवार भी इसी पुल का इस्तेमाल करते हैं। बुधवार को पुलिस बल ने वाहन सवारों को पुल पर जाने से रोका और उन्हें वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने के लिए कहा। पुलिस के समझाने के पश्चात लोगों ने अन्य मार्ग का इस्तेमाल किया।

कावड़ यात्रा के दौरान जल लेकर आ रहे श्रद्धालु भगवान भोले का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, दुग्ध अभिषेक करेंगे। कावड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए मेरठ रोड पर भी किठौर मोड़ पर रूट डायवर्ट किया गया है। इसी क्रम में आगे आते हुए आवास विकास कॉलोनी में स्थित दो पहिए वाले वाहनों के पुल को आम लोगों के लिए अगले तीन दिनों तक बंद कर दिया गया है। लोगों को अब वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
श्रद्धेय स्व. श्री राज कृपाल जी पंचम पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
























