हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने रविवार की तड़के एक पत्रकार के मकान को अपना निशाना बनाया जहां घर में घुसे चोरों ने मकान से 11000 रुपए की नकदी, लाखों रुपए कीमत के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया। परिजनों की जब आंख खुली तो उन्हें चोरी का पता चला जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले से जुड़ा सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें दो संदिग्ध सीढ़ी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बछलौता रोड पर स्थित गांव शेखपुर निवासी पत्रकार दीपक शर्मा अपने परिजनों के साथ शनिवार की रात को घर में सो रहे थे। रविवार की तड़के करीब 3:30 बजे दो चोर घर में घुस आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। दीपक शर्मा की पत्नी नीतू शर्मा ने बताया कि चोर घर से 11,000 रुपए की नकदी, दो अंगूठियां, घड़ी और अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। रविवार की सुबह 5:30 बजे जब दीपक की आंख खुली तो उन्हें चोरी का पता चला जिन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर बाबूगढ़ कोतवाली में तैनात दरोगा ओंकार, डायल 112 पर तैनात सिपाही अमित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जिसमें दो संदिग्ध सीढ़ी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























