👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर खुर्जा रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार को एक गोवंश घायल हो जाए जिसे हिंदू संगठन के नेताओं और पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। कड़ी मशक्कत कर वाहन से गोवंश को अस्पताल में भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही एक गौवंश रेलवे ट्रैक पर पहुंचा तो मौके से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद उन्होंने घायल गोवंश का अस्पताल में उपचार कराया।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






























