हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फरियादियों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए अधिकारी बेहद गंभीर है और थाना समाधान दिवस में मिली शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारी तुरंत क्षेत्र में पहुंचे और लोगों की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निपटारा किया। जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली में शनिवार को अधिकारियों को शिकायत प्राप्त हुई थी कि भगवती गंज मार्केट में जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने शिकायत पर संज्ञान लिया और तहसीलदार सीमा सिंह कानूनगो राजस्व निरीक्षक प्रवेश कुमार मौके पर पहुंचे और जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाई। जल निकासी के उचित प्रबंध कराएं जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों का आभार जताया। लोगों का कहना है कि जलभराव की वजह से वह बीमारी के बीच रहने को मजबूर थे लेकिन जल निकासी के स्थाई समाधान के बाद उन्हें राहत मिली है।






















