पर्यावरण संरक्षण हेतु महिलाएं आगे आई
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ व अग्रवाल महासभा महिला मंच हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार क हापुड़ के अटल गौरव पार्क में पौधारोपण किया गया और अन्य लोगों से भी पौधारोपण करने का आह्वान किया। इस अभियान मे महिलाओं ने आगे आकर अहम् भूमिका निभाई।
महासभा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले व मंच की अध्यक्ष अर्चना कंसल की अगुवाई में महिलाएं व पुरुष शुक्रवार को हापुड़ के अटल गौरव पार्क मे एकत्र हुए और उन्होने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। पौधारोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण कर शुद्ध वातावरण पैदा करना है ताकि लोग शुद्ध वायु में सांसले सकें। इस मौके पर महासभा ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर अर्चना कंसल , स्वाति गोयल, पूनम अग्रवाल, दीपक गुप्ता, पूनम गुप्ता, मधु अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, भारती गुप्ता, आंचल, अनिता गुप्ता आदि उपस्थित थे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























