फरार उपद्रवियों पर भी होगा इनाम घोषित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली के अंतर्गत 2 जुलाई रविवार की शाम को मौहल्ला ब्रह्मनान इलाके में हुए उपद्रव के बाद से अभी भी पुलिस बल तैनात है। इस उपद्रव के आरोप में पुलिस 10-10 हजार रुपए के पांच इनामी उपद्रवियों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि करीब चालीस अन्य आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। पुलिस उपद्रवियों की धर पकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है।
बता दें कि 2 जुलाई को ब्रह्मनान में मामूली सी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई जिससे गुस्साए एक पक्ष के लोगों ने सड़क व घरों की छतों स जबरदस्त पथराव कर आतंक पैदा कर दिया। इस पथराव में तीन लोग घायल हो गए। इस सिलसिले में पुलिस ने दस लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
सूत्रों के अनुसार पांच उपद्रवियों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित करने तथा संगीन धाराओं के तहत 13 लोगों की गिरफ्तारी से लोग दहशत में है और अधिकांश आरोपी इधर-उधर छिपते रहे है, तथा घरों पर ताले लटके है। पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी हेतु दबिशें दे रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस फरार आरोपियों पर भी इनाम घोषित करेगी। पुलिस उपद्रवियों की सम्पत्ति तथा उनकी आय के स्त्रोत का पता करने, सीसीटीवी व वीडियो की मदद से अन्य आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी है औऱ रासुका के तहत कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा पहले ही कह चुके है कि मौहल्ला ब्रह्मनान के उपद्रवियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर

























