हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर में गुरुवार को हुई जोरदार बारिश आफत बनकर एक परिवार पर टूट पड़ी। इस दौरान मकान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। राहत की बात यह रही कि परिजनों ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।

गांव मुजफ्फरा बागड़पुर निवासी बबलू ने बताया कि वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। जो मेहनत, मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। बुधवार की रात बबलू अपनी पत्नी राधा, बेटी खुशी, इशिता, माही और अवनी घर में मौजूद था । गुरुवार की तड़के हुई बारिश की वजह से करीब 6:15 बजे तेज बारिश के चलते मकान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। शोर सुनकर बब्लू की आँख खुली जिसने अन्य परिजनों को जगाया और किसी तरह खुद को बचाया। सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए। मकान गिरने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों का हालचाल जाना। मकान मालिक का कहना है कि वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है जिसने मुआवजे की मांग की है।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205























