हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम कनिया कल्याणपुर में इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। ग्रामीणों का मानना है कि हर वर्ष यज्ञ के बाद गांव में बारिश होती है जिससे लोगों को बहुत फायदा होता है। सर्वप्रथम हवन का आयोजन किया गया जिसमें पंडित राहुल शर्मा ने वैदिक मंत्रोचारण के जरिए हवन कराया। इस दौरान सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। विज्जी त्यागी व कपिल शर्मा ने संपूर्ण गांव में घूमकर दूध की धार लगाई। ग्रामवासियों का मानना है कि गांव में स्थित देवी मंदिर की बहुत मान्यता है जिस कारण गांव में कोई भी विपत्ति नहीं आती है। संपूर्ण गांव में धार लगाने के बाद मनमोहक भंडारे का आयोजन किया गया। यहां पर हर वर्ष मेले का आयोजन भी किया जाता है जिसमें दूर-दूर से लोग आते हैं। इस मौके पर प्रधान पति जय भगवान शर्मा, जगत सिंह, तरुण कंसल, अमरीक सिंह, राजेंद्र सिंह, बलराज सिंह, राजेंद्र सिंह उर्फ गजे, हरेंद्र मास्टर, धर्मेंद्र सिंह, नत्थू पंडित, विजेंदर त्यागी, सुशील त्यागी, वेदपाल, पंकज शर्मा, विवेक शर्मा, संजय शर्मा, ऋषि पाल सिंह, रोहित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुनेश त्यागी, विकास शर्मा,नरेंद्र शर्मा, प्रवीण सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।





























