हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नयागांव अहमदपुर में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गाजियाबाद की पूजा की शादी 2017 में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नयागांव अहमदपुर में दीपक से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद लगातार दहेज का दबाव बनाने लगे। तीस जून की रात को मृतका के परिजनों के पास ससुरालियों का फोन आया कि पूजा के पेट में दर्द हो रहा है। ऐसे में उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। करीब एक घंटे बाद सूचना मिली कि पूजा की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर दी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878























