👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव में रविवार की सुबह 10 वर्षीय बालक ने परिजनों के डांटने पर आत्महत्या कर ली। बच्ची ने ऊपरी मंजिल पर बने बाथरूम में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
बताया जा रहा है कि बालक किसी बात को लेकर जिद कर रहा था जिसके बाद परिजनों ने उसे डांट दिया। क्षुब्ध होकर बच्चा ऊपरी मंजिल पर पहुंचा और बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बच्चे का जब कुछ पता ना चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बाथरूम में शव लटका देख उनके होश उड़ गए।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























