गुरु पूर्णिमा पर युवाओं ने दुर्व्यसनों से दूर रहने का संकल्प लिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जगद्गुरु सेवा समिति एवं श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर समिति की संयुक्त अगुवाई में सोमवार को बाबूगढ़ के गांव छपकौली में श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री दिव्यानंद तीर्थ के विग्रह के समक्ष भक्तजन एकत्र हुए और विग्रह का पूजन अर्चन एवं पादुका पूजन किया। भानपुरा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला और शिष्यों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि विश्व में भारतीय व सनातन संस्कृति से श्रेष्ठ अन्य कोई संस्कृति नहीं है और विश्व के लोग भारतीय संस्कृति का अनुसरण कर रहे है। उन्होंने भक्तों से कहा कि वे मर्यादित वस्त्र पहनें और विदेश संस्कृति का मोह त्याग दें। उन्होंने युवा पीढ़ी को दुर्व्यसनों से दूर रहने की शपथ दिलाई। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Tuitions available: contact 7351945695
























