चोरी छिपे जनपद में रह रहा जिला बदर पुलिस ने पकड़ा,मिला तमंचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद की सीमा से निष्कासित एक बदमाश चोरी छिपे जिले में रह रहा था कि रामलीला मैदान में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।आरोपी चमरी का यासीन है जिसके कब्जे से पुलिस को तमंचा व कारतूस मिला है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जिला बदर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने एक जिलाबदर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।पुलिस ने आरोपी चमरी के यासीन को जेल भेज दिया है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























