हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर ददायरा स्थित उदासीन अखाड़े के महंत श्री राम प्रकाश महाराज की अस्थियां शनिवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में विसर्जित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर बृजघाट पहुंचे। गांव श्यामपुर ददायरा समेत जरौठी, मलकपुर आदि गांव के ग्रामीण भारी संख्या में इस दौरान मौजूद रहे। ज्ञात हो कि पिछले दिनों श्यामपुर क्षेत्र उदासीन अखाड़े के महंत श्री राम प्रकाश महाराज जी का स्वर्गवास हो गया था जिनकी अस्थियां शनिवार को बृजघाट में विसर्जित की गई।
I.I.E.M. में एडमिशन के लिए कॉल करें : 9837791132, 9837791131 पर


























