हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव उबारपुर पड़ाव के पास सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव चचोई निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह अपने पिता 65 वर्षीय किरणपाल सिंह के साथ कीटनाशक की दवा खरीदने के लिए जा रहा था। इसी बीच बाइक साइड रोक दी और आराम करने लगे। तभी अज्ञात बाइक सवार ने सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग किरणपाल को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205

























