करंट की चपेट में आने से गौवंश की मौत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी में गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे एक गौवंश करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गयी। मौके पर मौजूद दुकानदारों और ठेले खोमचे वालों ने बताया कि बिजली का नंगा तार इसी तरह पड़ा हुआ है जिसकी चपेट में कोई भी आ सकता है। गुरुवार को बिजली के खंभे के पास से गुजर रही एक गाय की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई जिससे स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला हापुड़ देहात क्षेत्र की नवीन मंडी का है जहां करीब 12:00 बजे कुछ गोवंश मंडी में घूम रहे थे। इसी बीच एक गौवंश सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे के पास पड़े बिजली के तार से छू गया। संपर्क में आते ही गोवंश तड़पने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने गौवंश को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक गोवंश की मौत हो गई। इससे पहले मोहल्ला इंद्रगड़ी में भी करंट की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत हो गई थी। लापरवाह बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है जिनका कहना है कि अधिकारियों को मामले में गंभीरता बरतनी चाहिए। इस तरह की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878








Related Posts

अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

Read more

बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

🔊 Listen to this बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): कस्बा बाबूगढ़ में कुटू के आटे से बने पकवान खाने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

सट्टेबाज को पुलिस ने दबोचा

सट्टेबाज को पुलिस ने दबोचा
error: Content is protected !!