जरूरत है सरकारी गौशाला के विकास की,आप भी सहयोग करें
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): हापुड के मेरठ रोड पर स्थित धीरखेडा में एक सरकारी गौशाला है जिस के विकास का ज़िम्मा धीरखेडा इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन हापुड ने उठाया हुआ है। इस गौशाला में सारी गाय असहाय, बीमार , कुपोषित व बैगर दूध की है व एक छोटे से शेड में बंधी हुई है । खुले में इसलिये नहीं घूम पाती है क्योंकि गौशाला की चार दीवारी नहीं है व आगे हाईवे है ।

इस गौशाला में फ़िलहाल चारदीवारी करवा कर गायों के खुले में घूमने की व्यवस्था करवानी है । भविष्य में गौशाला के सुचारू रूप में व्यवस्था को सभी उद्यमियों के सहयोग से चलवाने की योजना है । इस योजना में जुड़ने के लिये आप उद्यमी सोनू चुग , प्रमोद गोयल एशिया पेंट , अतुल गोयल , सतीश बंसल इत्यादि उद्यमियो से संपर्क कर गौशाला के विकास में सहयोग कर सकते है ।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर


























