हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम ने अभियान चलाया और सड़क पर घूम रहे लोगो, महिलाओं, छात्राओं को इस अभियान के बारे में बताया। जरूरत पड़ने पर टीम ने रजिस्टर में जानकारी भी लिखी। एंटी रोमियो का यह अभियान जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहा है। बुधवार को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम ने अभियान चलाया और लोगों को जागरूक किया।
मनचलों पर नकेल कसने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए मनचलों की जानकारी जुटाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जाकर टीम इनपुट इकट्ठा कर रही है। सड़कों पर बेवजह घूमने वाले, अश्लील फब्तियां कसने वाले के खिलाफ चल रहे अभियान को गति देने के लिए एंटी रोमियो टीम ने राहगीरों से जानकारियां इकट्ठा की। टीम शीतल व ज्योति ने एंटी रोमियो अभियान चलाया और साइबर अपराधों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।
























