हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत के दो सदस्यों ने सोमवार को अपने ही अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान दोनों सदस्यों ने अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा और इंजीनियर सोम लता व्यास समेत अन्य अधिकारियों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया जिनका कहना है कि अधिकारी समय पर कार्यालय नहीं आते। अधिकारियों के रवैया से गुस्साए जिला पंचायत सदस्यों ने धरना देना शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के वार्ड नंबर 18 से जिला पंचायत सदस्य उमेश देवी के पति हरिओम चौहान और वार्ड नंबर 19 के सदस्य सुमित्र सिसोदिया ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है जो सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जिनका कहना है कि सुबह 11:00 बजे तक अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा, इंजीनियर सोम लता व्यास और देवी सहाय समेत समस्त अधिकारी कार्यालय से नदारद थे जिसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर के पति प्रमोद नागर कार्यालय पहुंचे जिन्होंने अधिकारियों को फोन किया जिसके पश्चात अधिकारी कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों की यह लापरवाही चिंता का विषय है। जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि अधिकारियों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























