पुलिस ने चलाया जबरदस्त चेकिंग अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के जमकर चालान किए और संदिग्धों से पूछताछ की। साथ ही वाहनों की चेकिंग भी की। पुलिस ने इस दौरान बाइक पर ट्रिपलिंग करने वाले, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चला रहे चालकों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में यातायात नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार की रात जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस के इस अभियान को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। हापुड़ की मेरठ तिराहा पर भी यातायात पुलिस ने जमकर चालान काटे। पुलिस का कहना है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। तय संख्या से अधिक यात्री ना बैठाए। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।

























