हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। खादर क्षेत्र के हालात कुछ ऐसे हैं जहां अस्थाई घाट को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। लगातार बढ़ता गंगा का जलस्तर लोगों में बेचैनी का कारण बना हुआ है। पहाड़ों संग मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में पानी का स्तर बढ़ने लगा है जिससे लोगों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। करीब एक दर्जन गांवों में जलभराव शुरू हो गया है। धीरे-धीरे इन गांव के संपर्क मार्ग भी टूटने लगे हैं। सोमवार की शाम तक गंगा के जलस्तर में 60 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे गंगा का जलस्तर 198.36 मीटर तक पहुंच गया।
बारिश के साथ-साथ बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते बढ़े गंगा के जलस्तर से फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। पशुओं के लिए हरा चारा और घास की व्यवस्था करना ग्रामीणों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि वर्तमान में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है जिसे देखते हुए बाढ़ से निपटने के सभी इंतजाम विभाग ने कर लिए हैं। फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























