महमूदपुर अंडरपास बना गले की फांस










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में बने रेलवे अंडरपास ने बारिश में एक बार फिर तालाब का रूप ले लिया है। जहां वाहन फंस रहे हैं जिसके कारण बाइक सवारों को अपनी जान पर खेलकर रेलवे ट्रैक से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग के बाद भी किसी भी अधिकारी ने अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है जिसके चलते आम जनमानस इस दौरान बेहद परेशान हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार लिखी एक गाड़ी भी अंडर पास में हुए जलभराव से निकली।


ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक किसी ने इस व्यवस्था को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई है। ऐसे में ग्रामीणों को कई किलोमीटर का लंबा सफर तय कर आना पड़ता है या फिर उन्हें अपनी जान पर खेलकर रेलवे ट्रैक से होकर गुजरना पड़ता है। यदि चार पहिया या उससे अधिक वाहन की बात करें तो उसे अंडरपास से निकलने में बेहद परेशानी होती है। कई बार बार तो गाड़ियां बंद पड़ जाती हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीर मंगलवार को भी नजर आई। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द इस समस्या का निपटारा करें।

एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:








Related Posts

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पिलखुवा के धौलाना चौराहे पर रविवार को जाम की स्थिति पैदा हो गई जिसकी वजह से वाहनों के…

Read more

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की प्रमुख धार्मिक संस्था श्रीराधा गोविंद सेवा समिति की अगुवाई में बरसाना (मथुरा) में मंगलवार 24 फरवरी 2026 को फाग महोत्सव एवं…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

हापुड़: अर्जुन नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से परेशान

हापुड़: अर्जुन नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से परेशान

सैनिक संस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 फरवरी को

सैनिक संस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 फरवरी को

बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम पर भारी मात्रा में मिली खाद्य सामग्री

बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम पर भारी मात्रा में मिली खाद्य सामग्री

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
error: Content is protected !!