हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खनिज के माल के धंधे से उत्तर प्रदेश सरकार को भारी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। हापुड़ में तो बाकायदा खनिज के माल की मंडी लगती है। राजस्व कर्मचारियों के गठजोड़ से यह धंधा हापुड़ जनपद में खूब फल-फूल रहा है।
राजस्थान व हरियाणा से चोरी-छिपे बड़े पैमाने पर रोड़ी,बजरी,डस्ट व बदरपुर से भरे ट्रक भोर होने से पहले जनपद हापुड़ की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। करीब रोजाना एक सौ ट्रक खनिज का माल हापुड़, पिलखुवा, धौलाना,गढ़मुक्तेश्वर, सिम्भावली व बाबूगढ़ में धंधेबाजों के ठिकानों पर उतारा जाता है, जिनके पास खनिज माल के परिवहन, भंडारण व बिक्री के कोई वैध पेपर नहीं होते है। खनन अफसरों ने एक-दो बार धंधेबाजों को पकड़ा भी है।
हापुड़ के रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर पैट्रोल पम्प के पास, मेरठ रोड पर तथा गांव सबली के निकट और गढ़ रोड पर पुरानी चुंगी के पास तो खनिज के माल की बिक्री की मंडी लगती है, जहां से निर्माण स्थलों पर भेजी जाती है। हापुड़ में एचपीडीए के गठजोड़ से भी बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण जारी है। जनपद हापुड़ में खनिज के माल को ठिकानों से निर्माणाधीन स्थल तक पहुंचाने के लिए सैकड़ों टै्रक्टर ट्रालियां लगी है,जो परिवहन विभाग के गठजोड़ से सड़कों पर दौड़ रही हैं। मिट्टी व बालू रेत के अवैध खनन का धंधा भी खूब फल-फूल रहा है।
इस धंधे में लिप्त ट्रैक्टर ट्रालियां यातायात नियमों की खूब धज्जियां उड़ाती है, जिनसे सड़क हादसे बढ़ रहे है।

Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169



























