हापुड पुलिस कर्मियों ने लिया नशा मुक्त भारत को साकार करने का संकल्प
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत अन्तर्राष्ट्रीय दिवस पर सोमवार को हापुड में पुलिस कर्मियों ने नशा मुक्त भारत को साकार करने का संकल्प लिया और यह शपथ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दिलाई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा नशीले पदार्थ के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस (विश्व ड्रग्स दिवस) के अवसर पर पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण को जागरूकता संदेश को पढ़कर सुनाया तथा नशे का सेवन न करने एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से समाज को बचाये जाने हेतु पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई ।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























