👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने रविवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देहात पुलिस ने असलम पुत्र इस्लाम निवासी चैनापुरी निवासी थाना हापुड़ देहात तथा धौलाना पुलिस ने शाहरुख पुत्र पर फराकत तथा कुर्बान पुत्र नज़रू निवासी मदरसे वाला रास्ता गांव पिपलैड़ा धौलाना हापुड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अकरम पर धारा 379, 411 में वर्ष 2022 में देहात थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था जबकि शाहरुख और कुर्बान के खिलाफ 2021 में धारा 380 व 411 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
































