👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की भीम नगर चौकी पर तैनात दरोगा महाराज सिंह को आवारा सांड ने शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे टक्कर मार दी जिससे जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह सांड ने दरोगा को देखकर दौड़ लगा दी। आवारा सांड के हमले में दरोगा की रीड की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं जिसे पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी हालत को देखते हुए अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दरोगा को सांड ने अपने सींगों से उठाकर सड़क पर पटका जिससे उनकी रीड की हड्डी में गंभीर चोट आई है।




























