हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल राज्य आॅनलाइन काव्य संगोष्ठी श्रृंखला ‘परवाज’ में सम्मिलित शिक्षक व शिक्षिकाओं की रचनाओं पर आधारित मासिक ई-पत्रिका ‘छाप’ के प्रथम अंक का विमोचन ‘छाप’ एवं ‘परवाज’ टीम मुख्य संरक्षक डाॅ0 सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह, निदेशक, बेसिक शिक्षा, उ0प्र0, लखनऊ एवं आदरणीय ललिता प्रदीप अध्यक्ष SCERT द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने टीम परवाज के सदस्यों – मु0 अदील मंसूरी, मृदुला शुक्ला, डाॅ0 रेणु देवी, अखिलेश चन्द्र पाण्डेय, जनार्दन पाण्डेय, शिवम सिंह एवं मंसूर अहमद को ई-पत्रिकाके सम्पादन पर हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि इस ई-पत्रिका के माध्यम से बेसिक शिक्षा के शिक्षकों की काव्य सृजनात्मकता को प्रोत्साहन प्राप्त होगा तथा उनमें रचनात्मकता का विकास होगा। शिक्षक अपनी कार्य प्रतिभा से विद्यालय के छात्रों को जोड़कर शिक्षण कार्य को सुगम एवं रूचिकर बना सकेंगे।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

सम्पादक मण्डल की सदस्या डॉ. रेणु देवी ने बताया कि इस काव्य संगोष्ठी श्रृंखला का संचालन जून, 2020 से किया जा रहा है। इस प्रथम अंक में दो एपीसोड सम्मिलित हैं तथा आगामी प्रत्येक अंक में भी दो-दो एपिसोड़ के कवि एवं शायरों की रचनाएँ सम्मिलित की जाएंगी।
इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक (बेसिक) गणेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक, एस0सी0ई0आर0टी0 अजय कुमार सिंह, एसोशिएट प्रो0 समाज कार्य लखनऊ विश्वद्यिालय डाॅ0 राकेश द्विवेदी तथा मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक,) बरेली मण्डल एस0एन0सिंह आदि उपस्थित रहे।
























