हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने तीर्थ नगरी में शराब बेचते हुए एक धंधेबाज को धर दबोचा जिसके कब्जे से पुलिस को 25 पव्वे शराब मिली है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान भागीरथी स्कूल के पास से शराब चे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया,जिसके कब्जे से 25 पव्वे अवैध शराब बरामद की है।आरोपी अशोक कुमार कंसल जनपद शामली के आदर्श मंडी से आकर बृजघाट पर रहा था और शराब के अवैध धंधे में लगा था।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























