👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में गर्मियों के कारण तारों में हो रहे फॉल्ट को बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी दुरुस्त कर रहे हैं। लाइन दुरुस्त करने में कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी के मुख्य चौराहे पर ट्रांसफार्मर के ऊपर से गुजर रहे तारों में अचानक शनिवार को आग लग गई जिसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाइन को कड़ी मशक्कत कर दुरुस्त किया जिसके बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। जेई ईश्वर प्रसाद व अन्य कर्मियों ने मिलकर लाइन को दुरुस्त किया।























