हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय देवलोक कालोनी में लगे गंदगी के ढेर पर शनिवार को महिलाओं व लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
आम आदमी पार्टी महिला विंग की जिलाध्यक्ष शालू सिंघल के नेतृत्व में शशीप्रभा, इंदु शर्मा,सरिता, ममता, कविता आदि ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि गंदगी के कारण कोरोना, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। नगर पालिका इस ओर लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। महिलाओं ने विरोध स्वरुप सफाई व्यवस्था की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सफाई अभियान चलाकर कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव की मांग की।































