👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडालपुर निवासी कपिल एक दूध कंपनी में गाड़ी चलाता था जिसकी सड़क हादसे में खरखौदा में मौत हो गई। कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर केएमपी पर खड़े ट्रक में पीछे से एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना जोरदार था कि गाड़ी में सवार चालक कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























